निभाने चला था दोस्ती, गवानी पड़ी जान प्रेम प्रसंग के चलते युवक के दोस्त की मौत

Spread the love

निभाने चला था दोस्ती, गवानी पड़ी जान
प्रेम प्रसंग के चलते युवक के दोस्त की मौत
पिथौरागढ़ । हमने अक्सर फिल्मों और असल जिंदगी में भी देखा है कि दोस्ती में लोग क्या कुछ नहीं कर गुजरते। दोस्त का साथ देना किसी को इतना महंगा पड़ सकता है कि उसको अपनी जान से ही हाथ धोना पड़े ऐसी ही एक खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आई है ।
बेरीनाग के ग्वीर गांव के रहने वाले सचिन कुमार और बागेश्वर के नामिक गांव निवासी एक युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते युवक अपने दोस्त अंकित कुमार के साथ प्रेमिका से मिलने उसके गांव जाने की ठान ली। अंकित ने भी दोस्त का साथ देने के लिए साथ चलने का फैसला किया। सचिन और अंकित मोटर साइकिल से बागेश्वर जिले के गोगिना तक पहुंचे। और आखिरकार दोनों वहां से पैदल चलकर नामिक गांव स्थित युवती के घर पहुंच ही गए। सचिन और अंकित युवती के घर तक तो पहुंच गए लेकिन जल्द ही युवती के परिजनों को ज्ञात हो गया की ये दोनों युवक कौन हैं और किसलिए आए हैं। परिजनों को युवकों का इस तरह आना बिल्कुल रास नहीं आया और वह आगबबूला हो गए और आक्रोश में आकर उन्होंने दोनों युवकों पर पथराव कर दिया। पथराव से भयभीत होकर सचिन कुमार गांव से ऊपर की तरफ भागा तो अंकित कुमार नीचे की तरफ दौड़ पड़ा और दौड़ते दौड़ते आनन–फानन में वह खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता द्वारा नाचनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक अंकित कुमार के पिता खाद्य विभाग में कार्यरत हैं और बड़ा भाई एलटी शिक्षक है। बता दें कि मृतक युवक के अनुसूचित जाति का होने के कारण यह मामला गंभीर हो गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी