राम मनोहर लोहिया मार्केट के व्यापारियों का निगम गेट पर प्रदर्शन, धरने पर बैठे खोखा नहीं न्याय दो न्याय दो के नारे भी गूंजे

राम मनोहर लोहिया मार्केट के व्यापारियों का निगम गेट पर प्रदर्शन, धरने पर बैठे
खोखा नहीं न्याय दो न्याय दो के नारे भी गूंजे
उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में पीडि़त दुकानदार पहुंचे नगर निगम
रुद्रपुर। नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित होने की सूचना पर राम मनोहर लोहिया मार्केट के व्यापारी एकत्रित होकर नगर निगम पहुंचे। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में वह निगम गेट धरने पर बैठ गए। यहां पर व्यापारियों ने प्रशासन पर गुमराह कर उजाडऩे का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान व्यापारियों को न्याय दो न्याय दो के भी नारे गूंजे। एमएनए व मेयर के बैठ वार्ता करने के आश्वासन पर व्यापारी गेट से उठ गए और निगम परिसर में पहुंचे। रविवार को निगम बोर्ड की शुरु होने से पहले उजाड़ें गये व्यापारी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में निगम में पहुंचे। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ गेट पर प्रदर्शन करते हुए वहीं पर धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का आरोप था कि प्रशासन ने व्यापारियों को गुमराह में रख कर दुकानें तोड़ दी। इसी बीच मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा पहुंचे। गेट पर व्यापारियों के बैठने पर वह व्यापारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को अंदर बैठ कर वार्ता करने की बात कही। व्यापारी उनसे बसाने की बात कह रहे। थोड़ी देर में मेयर रामपाल सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने भी व्यापारियों को बोर्ड की बैठक में वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी गेट से उठ कर अंदर चले गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष का कहना था कि निगम व प्रशासन व्यापारियों की दुकानों की व्यवस्था करें। इससे कम कोई प्रस्ताव मंजूर नहीं। व्यापारी को उनका हक दिलाकर ही रहेंगे। उनका कहना था कि व्यापारियों को  न्याय मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे। व्यापारियों ने मेयर से व्यापारियों के हक में बोर्ड की बैठक प्रस्ताव पारित करने की मांग उठाई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति