रुद्रपुर। नीट परीक्षा में धांधली एवं टोल टैक्स और दूध के दामों में की गयी वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने डीडी चौक पर विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरेाप लगाते हुए परीक्ष में धांधली की सीबीआई जांच की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली से भाजपा सरकार का बेरोजगार विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें 23 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का परिणाम 14 जून को आना था लेकिन यह परिणाम जल्दबाजी में 4 जून को ही घोषित कर दिया गया। पहले नीट परीक्षा पेपर लीक की खबर आई थी अब रिजल्ट में गड़बड़ी से देश के लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी, कांग्रेस नगर महामंत्राी सुनील आर्य, गोपाल भसीन, आरिफ अली , नारायण घोष, अरविंद मामू, लाला भाई, मनोज कुमार, संजय कुमार, संजीव राठौर, लखविंदर सिंह बेदी, रोहित चौहान, सतीश कुमार, रामकृष्ण सैनी, अजीज खान, अबरार, मोहन कुमार, उमा सरकार, भूपेश सोनी, बेबी सिकदर, आसिम पाशा, राधेश्याम बंसल, खगोपति विश्वास, राजीव विश्वास, संजय आइस, अनिल साहनी, छत्रपाल, ओमप्रकाश, इरशाद अहमद आदि समेत तमाम कांग्रेसी थे।




