बैंकों में ड्रॉप बॉक्स से चेक चोरी कर की जा रही ठगी से व्यापारियों में फूटा गुस्सा कोतवाल को घेराव कर की आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

रुद्रपुर। बैंकों में लगाए गए ड्रॉप बॉक्स में से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्यापारियों के चेक चोरी कर उनका भुगतान अपने खातों में जमा करा लिए जाने की कई घटनाओं के बावजूद बैंक अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के कोई ठोस कदम न उठाने तथा व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई न करने के खिलाफ आज व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल धीरेंद्र कुमार का घेराव किया। अध्यक्ष संजय ने कहा कि बैंक अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है जिसकी भरपाई बैंक को ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा इस संदर्भ में बैंक अधिकारी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहे हैं। कोतवाल ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह कल बैंक अधिकारियों की बैठक बुलाकर उन्हें आवश्यक निर्देश देंगे। संजय ने कहा यदि व्यापारियों के हुए नुकसान की भरपाई बैंक द्वारा नहीं की गई तो व्यापारी बैंक के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। घेराव करने वालों में राजेंद्र तनेजा, अ, गोविंद अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, मनीष बांगा, राजेश साहनी, प्रेम अरोरा, हिमांशु अनेजा, आकाश गुंबर, शिवेन सेठी, विशाल हुडिया, ओम छाबड़ा, राजू नारंग, रवि ठुकराल व राजकुमार सीकरी आदि व्यापारी मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद