नो पार्किंग में खड़े चार पहिया वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई आधा दर्जन से अधिक का ऑनलाइन चालान

रुद्रपुर। चौकी बाजार पुलिस ने क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े चार पहिया वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई शुरू की तो वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वाहन का ऑनलाइन चालान काटने शुरू किए, तभी चालक वाहन लेकर भाग खड़े हुए। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों का चालान काटे।

बता दें कि जी 20 बैठक के दौरान नैनीताल रोड डीडी चौक से लेकर इंदिरा चौक और काशीपुर बाई पास रोड समोसा मार्केट से दुकानें हटाई गई थी। दुकानें हटने के बाद यहां पर चार पहिया वाहन खड़े होने लगे। गुरुवार को बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई शुरू की तो वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और वाहन लेकर भाग खड़े हुए। चौकी प्रभारी के मुताबिक नो पार्किंग में वाहन खड़े होने पर यातायात प्रभावित हो रहा। जाम की भी समस्या हो रही थी। मना करने के बावजूद वाहन चालक नो पार्किंग में वाहन खड़े कर रहे। उन्होंने बताया कि आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे हैं और चेतावनी दी है कि दोबारा नो पार्किंग में वाहन खड़े मिले तो वाहन को सीज किया जायेगा।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा