रुद्रपुर। सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर कई बेरोजगारों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्रा सौपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ठगी का शिकार हुये लोगों ने आज दोपहर एसपी सिटी मनोज कुमार को एक प्रार्थना पत्र सौपते हुये उन्हे बताया कि कोलकाता फार्म थाना किच्छा निवासी ने अपने आप को कांग्रेस का एक बड़ा नेता बताते हुये विकास भवन एवं अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने की बात कही गई। इसके एवज में उसके द्वारा एडवांस के रूपये मीना हालदार से 25हजार रूपये,भागीरथ से 25हजार रूपये, चंदन ढाली से 25हजार रूपये, विवेक हालदार से 25हजार रूपये,रीना दास, मीनू सरकार,सुमन सहित अन्य 8 लोगों से 25-25 हजार रूपये ले लिये गये और 15 दिन के भीतर नियुक्ति पत्रा मिलने के बाद 75-75 हजार रूपये और देने की बात कही गई। लगभग 2 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है लेकिन आज तक उसके द्वारा किसी को कोई नौकरी नहीं दिलाई गई। पैसे वापस मांगने पर आज-आज कल करके टाल दे रहा है। नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुए भुक्तभोगियों ने आज एसपी से मिलकर उक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उनके पैसे दिलाये जाने की मांग की। एसपी से मिलने वालों में मीना हालदार,भागीरथ,विवेक,नन्दलाल,सु




