सामिया बिल्डर्स के खिलाफ दो और  धोखाधड़ी के मामले दर्ज

रूद्रपुर । सामिया लेक सिटी के मालिक , निदेशक व अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज होने का सिलसिला निरंतर जारी है। अभी तक करीब एक दर्जन मामले दर्ज हो चुके हैं। अब दो और मामले दर्ज कराये गये हैं। आवास विकास रूद्रपुर निवासी इकबाल अहमद पुत्र अलाउद्दीन ने दर्ज रपट में सामिया कालोनी के मालिक जमील अहमद खान पुत्र रजा खान निवासी दिल्ली, डायरेक्टर सगीर अहमद खान पुत्र शकील अीमद निवासी गाजियाबाद, मो. तस्लीम खान पुत्र मो. अली निवासी शहदौरा, पुलभट्टा, मो. काजी, चमन गुर्जर, जोशी जी व कैशिर कम्पनी में काम करने वाले अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध कहा है कि उसे 200 फीट प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी से उसकी साली से 9.60 लाख रूपये हड़प लिये और प्लाट नहीं दिया। जब अपने रुपये वापस मांगे तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं एक अन्य मामले में खगेन्द्र गुप्ता पुत्र गंगाराम गुप्ता निवासी हरिदासपुर, दिनेशपुर ने सामिया के मालिक जमील अहमद, डायरेक्टर सगीर अहमद, मो. हाशिम, चमन गुर्जर, सैफुल्ला, तस्लीम, अकील अहमद व कम्पनी में कार्य करने वाले अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध रपट दर्ज कराते कहा है कि उससे सामिया लेक सिटी के बिजनेस पार्क में 22.50 लाख रुपये में दुकान का प्लाट बेचने का सौदा किया। जिसके बाद उससे धोखाधड़ी से 7.50 लाख की धनराशि हड़प ली। लेकिन प्लाट पर कब्जा नहीं दिया। रूपये वापस मांगने पर गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों मामलों में रपट दर्ज कर ली है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी