पचास हजार की रिश्वत लेते खाद्य विभाग का विपणन अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार निदेशक सतर्कता द्वारा की गई ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा

बाजपुर। विजिलेंस ने आज एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए रिश्वतखोर अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग मंडी परिसर बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर का विपणन अधिकारी (Marketing inspector) 50,000 / रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक हेग चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर विपणन अधिकारी मोहन सिंह टोलिया, कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी खाद्य विभाग मंडी परिसर बाजपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को उनके कार्यालय से शिकायतकर्ता से 50,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उनकी बन्नाखेड़ा में राइस मिल है उनके द्वारा सरकारी धान को लेकर उसका चावल बनाकर सरकार को दिया जाता है जिसमें सरकार उनको कुटाई, दुलाई, सफाई आदि के पैसे देती है। केंद्र में तैनात मोहन सिंह टोलिया विपणन अधिकारी द्वारा उनसे 19.50 रुपये प्रति कुंतल की दर से घूस मांगी जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है। उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। आज ट्रैप टीम द्वारा विपणन अधिकारी (Marketing inspector) मोहन सिंह टोलिया पुत्र  बाल सिंह टोलिया निवासी केयर ऑफ कृष्ण कुमार संजय कॉलोनी मंडी बाजपुर जिला ऊधमसिह नगर को शिकायतकर्ता से 50,000/- रुपये (पचास हजार रुपये) की रिश्वत लेते हुए कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग बाजपुर ऊधमसिंहनगर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा । निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन  द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है। सतर्कता निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरुगेशन द्वारा अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1064 एवं Whatsapp हेल्पलाइन नम्बर 9456592300 पर 24 X 7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु अपील की गई।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद