पड़ोसी विवाद में चली गोली, बड़ा हादसा टला  गड्ढा कॉलोनी में देर रात हंगामा, मारपीट और फायरिंग का वीडियो वायरल

Spread the love

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर गड्ढा कॉलोनी में शनिवार देर रात पड़ोसी विवाद हिंसक हो गया। मनोज और संतोष के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। आरोप है कि मनोज ने अपने साथियों को बुलाकर संतोष की जमकर पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन पर भी हमला किया गया।

बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान एक हमलावर ने संतोष पर तमंचा तानकर फायर किया, जो मिस हो गया। वहीं, वीडियो बना रहे एक युवक पर भी गोली चलाई गई, जो घर के गेट से टकरा गई। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस बरामद किए और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।

पीड़ित संतोष के भाई मोनू राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मनोज नशे में धुत होकर गाली-गलौज करने लगा था। विरोध करने पर उसने साथियों को बुलाकर हमला किया और फायरिंग की।

एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप