पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की जमकर कर दी धुनाई

हल्द्वानी। युवक ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दमुवाढूंगा निवासी महिला का कहना है कि उनका विवाह नवम्बर 2020 में भवाली निवासी एक युवक के साथ हुआ था। आरोपी युवक सरकारी नौकरी में है, जिससे ससुराल पक्ष के लगाया है कि पति का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विरोध करने पर पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इससे उनका गर्भपात हो गया। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया कि फरवरी माह में भी उसके साथ मारपीट हुई, उन्हें गंभीर चोट आई, बमुश्किल वह अपने पिता के घर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया की तहरीर के आधार पर मामले कि जांच की जा रही है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद