पत्नी से विवाद के बाद फांसी पर झूल गया पति  

Spread the love

किच्छा। पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो गुस्साए पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पत्नी के घर से बाहर निकलते ही कमरा बंद कर फंदे पर झूल गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रेम बहादुर आयु 33 वर्ष पुत्र टेक बहादुर निवासी वार्ड नंबर दो सुनहरा किच्छा मूल रूप से बरहैनी बाजपुर का रहने वाला है। उसका अपनी पत्नी रेखा से शराब के सेवन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। पत्नी रेखा ने उसे शराब का सेवन बंद न करने पर मायके जाने की चेतावनी दी थी। 21 जून को दोपहर में दोनों में हुए विवाद के बाद रेखा नाराज होकर मायके जाने के लिए घर से निकल गयी। पीछे से सात साल का बेटा रेखा को मनाने के लिए आ गया तो उसका दिल पसीज गया और वह वापस आ गयी। तब तक देर हो चुकी थी। कमरा बंद कर प्रेम बहादुर अंदर फंदे पर लटक गया। काफी जद्दोजहद के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे तो प्रेम बहादुर की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बरहैनी से मृतक के परिजनों के देर से पहुंचने के कारण पंचनामे की करवाई कर बीते बुधवार देर शाम ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की करवाई की गयी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी