पल भर में खत्म हो गया परिवार सड़क हादसे में सेंचुरी पेपर मिल के कर्मी समेत परिवार के 6 लोगो की मौत

Spread the love
लालकुआं। बर्मा कॉलोनी निवासी सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत सोनू साह अपनी डिजायर गाड़ी से उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव जा रहे थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सोनू शाह सहित उनकी धर्मपत्नी, एक 21 वर्षीय भाई व एक 12 वर्षीय बहन और उनका 4 वर्षीय पुत्र एवं 6 वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक चालक को झपकी आने से स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गई। जिसमे बिंदुखत्ता निवासी एक ही परिवार के छह लोगो को मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।बिदुखत्ता के वीआईपी गेट दुर्गापाल कालोनी निवासी सेंचुरी मिल कर्मी सोनू शाह उम्र 27 वर्ष शुक्रवार की साम को अपनी पत्नी पूजा देवी, पांच साल की पुत्री रुचिका, तीन साल पुत्र दिव्यांशु, भाई रवि उम्र 21 वर्ष, बहन खुशी 12 वर्ष के साथ अपने गांव गालिबपुर देवरिया बिशंभरपुर जा रहे थे, शनिवार प्रातः 2:30 बजे अभी वह गांव के निकट श्रीदत्तगंज पहुंचे ही थे की चालक को झपकी आ गई, और कार अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी छह लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, प्रातः गस्त पर जा रहे श्रीदत्तगंज के प्रभारी निरीक्षक विपुल कुमार पांडेय ने क्षतिग्रस्त वाहन को देखा, जिसके बाद हादसे की जानकारी मिल सकी, पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की सांसे थम चुकी थी।
शनिवार सुबह होते ही घटना स्थल पर आसपास गांव के लोगों की भीड़ लग गई। घटना स्थल पर सिर्फ दुर्घटनाग्रस्त कार ही खड़ी। कार के पास बगास (गन्ने की खोई) पड़ा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है जिस ट्रक से कार टकराई है। वह चीनी मिल से बगास लेकर निकली है। घटना स्थल से कुछ दूरी से ही बजाज चीनी मिल इटईमैदा को जाने वाला मोड़ है। इसलिए ट्रक पर बगास लोड होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किस तरफ से यह दर्दनाक हादसा हुआ है पुलिस आसपास के सीसी कैमरे कंगाल रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप