शक्तिफार्म। ग्राम सभा देवनगर में पांच दिवसीय श्री श्री काली पूजा महोत्सव एवं महा मेले का आगाज हुआ। पूजा एवं मेले का, सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शंकर गोलदार अध्यक्ष एवं अनूप सरकार सचिव मनोनीत किए गए।
ग्राम सभा देव नगर में पांच दिवसीय श्री श्री काली पूजा महोत्सव एवं महा मेले के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से शंकर गोलदार अध्यक्ष, सुनील सरकार एवं अमीर दास उपाध्यक्ष, अनूप सरकार सचिव, चंदन विश्वास कोषाध्यक्ष, सुकृत मालाकार एवं दीपांकर मल्लिक उपसचिव, विक्रम मंडल एवं विश्वजीत राय उप कोषाध्यक्ष व दीपांकर राय को सर्वसम्मति से मांडवी मनोनीत किए गए। आयोजन समिति अध्यक्ष शंकर गोलदार ने जानकारी देते हुए कहा कि, 20 एवं 22 मार्च को बाउल संगीत, 21 मार्च को जात्रा गान (नाटक), 23 एवं 24 मार्च को, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 25 मार्च को मूर्ति विसर्जन के साथ पूजा महोत्सव का समापन होगा। आयोजन समिति अध्यक्ष शंकर गोलदार ने क्षेत्र वासियों से, पूजा महोत्सव के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।




