सांची कहो मोसे बतिया बलम…तैने कहां बिताई सारी रतिया बलम कुमाऊनी बैठकी होली में होलियारों ने मचाई धूम

Spread the love

रुद्रपुर। शैल सांस्कृतिक समिति शैल परिषद के तत्वावधान में होली महोत्सव के प्रथम चरण के कार्यक्रम में विभिन्न रागों पर आधारित कुमाऊं की प्रसिद्ध बैठकी होली का आयोजन शैल भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शैल परिषद के संरक्षक नवीन चन्द्र पाण्डे ,भारत लाल साह , अध्यक्ष गोपाल पटवाल, महामंत्री दिवाकर पांडेय वरिष्ठ होलियार प्रभात साह व होलयार नरेन्द्र पन्त,संजय जोशी ने संयुक्त रूप से श्री राधा कृष्ण एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । तत्पश्चात हुक्का क्लब अल्मोड़ा के वरिष्ठ होलियार प्रभात साह ने राग यमन कल्याण में मलत-मलत भये लाल नयना….कन्हैया मत मारो नयना गुलाल, गाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इसके पश्चात हल्द्वानी से आए संजय जोशी ने राग ष्काफीष्में गावो सुहागिन होरी… बरस की शुभ ऋतु अलबेली, गाकर मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद नरेंद्र पंत ने राग ‘जंगला काफी’ में सांची कहो मोसे बतिया बलम…तैने कहां बिताई सारी रतिया बलम, राग ‘खम्माज’ में बसंत बिष्ट ने आज राधे रानी चली ब्रिज नगरी.. राज मंडल में धूम मची है आज, राग रसिया में दिवाकर पांडे ने रंग डालूंगी मैं नंद जी के लालन पर…..सावरा रंग लाल कर डारिहो, मलत गुलाल दोऊ गालन में, इसके पश्चात रात के अलग-अलग शहरों में प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए प्रसिद्ध होली यारों ने विभिन्न रागों -राग काफी ,जंगला काफी, खम्माज,माड, सहाना, विहाग ,राज देश, जै-जैवन्ती बागेश्री, परज आदि रागों पर आधारित होली गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। होली गायकी का यह क्रम अनवरत पूरी रात चलते हुए प्रातः 4 बजे राग भैरवी से बैठकी होली का समापन हुआ।घ्घ्तबले और हारमोनियम पर क्रमश प्रभात शाह,धरणीधर पांडे, चंद्रेश पन्त ,दिवाकर पांडेय, चित्रेश त्रिपाठी, बसंत बिष्ट, संदीप गोरखा आदि की संगत दी और उनकी थिरकती उंगलियों ने दर्शकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया । इस अवसर पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू, पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. एलएम उप्रेती , शैल सांस्कृतिक समिति ;शैल परिषद के संरक्षक भारत लाल शाह ,अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, महामंत्री दिवाकर पांडे ,कोषाध्यक्ष डीके दनाई, त्रिलोचन पनेरू, उत्तम सिंह रावत, के एन जोशी, धीरज गोस्वामी, देव मथेला, लक्ष्मी दत्त जोशी , दुर्गा शाह,गीता भट्ट, सुधा पटवाल,विनीता पांडे, सुनीता पांडे, सरिता उपाध्याय,किरन बोरा,चंदा बम, आशा लोहनी, गीता भट्ट,नीलम कांडपाल,गीता बिष्ट आदि थे। जबकि होलियारों में धर्नीधर पांडे; हुक्का क्लब अल्मोड़ाद्ध ,संजय जोशी हल्द्वानी, प्रभात शाह अल्मोड़ा, कमल जोशी हल्द्वानी ,चंद्रेश पंत,नरेंद्र पंत, सतीश ध्यानी, मोहन सिंह बिष्ट,राजेंद्र बोरा, दिनेश बम, मोहन उपाध्याय, हरीश मिश्रा,दिनेश भट्ट,कीर्ति निधि शर्मा, हरीश दनाई ,मनोज शर्मा,डी एस मेहरा ,महेश कांडपाल, जगदीश बिष्ट, राजेंद्र बलौदी, संजीव बुधौली ,धीरज पांडेय ,गगन काण्डपाल,नरेंद्र रावत,अतुल पांडे, त्रिभुवन जोशी, अवतार सिंह सतीश लोहनी,भास्कर जोशी, ललित दुम्का, संदीप गोरखा, ललित मास्साब, के सी त्रिपाठी ,गणेश पंत, कैलाश जोशी चंद्रेश पंत, हेमंत त्रिवेदी, नरेश चम्याल, चंदू जोशी ,राजेंद्र कोठारी, संदीप गोरखा, मोरन्ग महाराज, मोहित उपाध्यक्ष बसंत बिष्ट आदि थे। संचालन परिषद महामंत्री एडवोकेट दिवाकर पांडे ने किया।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस