पारदर्शी व नकलविहीन परीक्षा कराना हम सब की जिम्मेदारी: मर्तोलिया

रूद्रपुर । अध्यक्ष उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जीएस मर्तोलिया आईपीएस (सेनि) ने 11 जून 2023 को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आयोजित लिखित प्रतियोगी परीक्षा की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिला कार्यालय में आवश्यक बैठक ली। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा प्रतियोगी परीक्षा कराने की पूरी तैयारी कर ली गयी है।
उन्होने कहा कि पारदर्शी व नकलविहीन परीक्षा कराना हम सब की जिम्मेदारी है, इस लिये किसी भी स्तर पर कोई लापरर्वाही न हो इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होने कहा कि परीक्षा से दो दिन पूर्व सभी परीक्षा केन्द्रों की गहनता से चैकिंग कर ली जाये। उन्होने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस व्यावस्था पर्याप्त हो, इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर वायोमैट्रिक की व्यवस्था के साथ-साथ वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी। उन्होने कहा कि परीक्षा में तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होने कहा कि जिसको जो दायित्व दिया जाता है वह अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विद्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाया जा रहा है, उनमे सीसीटीवी कैमरा आदि की पूरी व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि परीक्षा के कार्य सम्पादन हेतु नामित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ परीक्षा तिथि से पूर्व अपने स्तर पर बैठक कर सभी व्यवस्थाएं समय से दूरूस्थ कर लें ताकि परीक्षा के समय किसी प्रकार की समस्या न हो। बैठक में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, कोषाधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट आदि उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली