पुरानी पेंशन बहाली को 26 को हल्द्वानी में एकत्र होंगे जिले भर के शिक्षक धरना-प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संगठन भी करेगा प्रतिभाग

Spread the love

हल्द्वानी। पुरानी पेंशन बहाली को चलाये जा रहे आंदोलन के क्रम में 26 फरवरी को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संगठन का प्रत्येक सदस्य प्रतिभाग करेगा।
गौरतलब है कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन पहले से ही लगातार धरना-प्रदर्शन के साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते आ रहा है लेकिन सरकार अभी तक उनकी सुनवाई नहीं की है। इससे शिक्षकों व कर्मचारियों में रोष है। इस क्रम में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संगठन की ओर से देश भर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए  आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी के चलते 26 फरवरी को हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक बैंकट हॉल में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें जिले के शिक्षक-शिक्षिकाएं बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करेंगे। इस बीच प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, कोषाध्यक्ष मदनमोहन बिष्टï ने जिले भर के शिक्षकों से 26 को आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।
वर्ष 2005 से अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने पुरानी पेंशन को बंद करते हुए न्यू पेंशन योजना प्रारंभ की थी, इसके परिणाम सामने आने लग गए हैं। वर्तमान में जो शिक्षक या कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहा है उन्हें 60 से 80 हजार रूपये वेतन मिल रहा है परंतु उसको 800 से लेकर 1200 तक की ही पेंशन प्राप्त हो रही है जोकि पूर्ण रूप से शेयर बाजार पर आधारित है। इसी कारण कर्मचारी व शिक्षक इस नई पेंशन योजना का विरोध कर रहे हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप