पुरानी रंजिश और लूट के इरादे से उसी के साथी ने की थी अरुण की हत्या     हत्याकांड को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, लूटी गई बाइक और मोबाइल भी बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए दिया गया घटना को अंजाम

Spread the love

रुद्रपुर । बिलासपुर क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी युवक अरुण वर्मा की हत्या का पुलिस ने चौबीस घंटे में खुलासा कर दिया है। अरुण की हत्या पुरानी रंजिश और लूट के इरादे से उसी के साथी ने की थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने मृतक की बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

 एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने खुलासा करते हुए बताया सुभाष नगर बिलासपुर रामपुर निवासी अमित वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र अरुण वर्मा बाइक लेकर अपने चार दोस्तों के साथ घर से निकला था। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। खोजबीन करने पर अरुण का शव अमेनिटी स्कूल के पास जंगल में मिला। मौके पर टूटी हुई हॉकी भी बरामद की गयी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने जांच में सीसीटीवी कैमरों के साथ ही सर्विलांस की मदद भी ली और हत्यारे तक पहुंच गयी। चौबीस घंटे में ही पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शक्ति कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी कीरतपुर को प्रीत विहार के पास रामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतक की बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। मृतक का सिम आरोपी ने फेंक दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी बात को लेकर अरुण से बदला लेना चाहता था। आरोपी ने बताया कि लालच में आकर और बदले की नियत से उसने अरुण पर बेस बॉल के डंडे हमला कर दिया जिससे अरुण जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। और चिल्लाने लगा तो उसने बेसबॉल के डंडे से बीस-पच्चीस वार फिर किये। जिससे अरुण की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। अरुण की मौत के बाद वह जेब से मोबाइल निकालकर और मृतक की बाइक को लेकर फरार हो गया। खुलासा के दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी अनुषा बडोला मौजूद रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमाल हसन, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल, संदीप शर्मा, महेश काण्डपाल, मुकेश मिश्रा, जयप्रकाश, प्रमोद रावत, हेम फुलारा, कैलाश टम्टा, कैलाश सुतेड़ी, महिला कांस्टैबल ममता आर्या, कांस्टेबल दिनेशरावत, दीप चन्द्र, चालक नरेश जोशी आदि शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी