पुलिस और कोर्ट को गुमराह कर फरार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस और कोर्ट गुमराह करने और कई वर्षो से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वर्ष 1999 में एक मामले के अभियुक्त फूलचन्द उर्फ कल्लू पुत्र पाती राम निवासी ऊँचागाँव, थाना- शीशगढ़, जिला- बरेली जो वर्ष 1998 में थाना बहेड़ी जिला बरेली उ0प्र0 में रुद्रपुर से चोरी गयी लाईसेंसी बन्दूक में गिरफ्तार हुआ था। उसको तत्कालीन विवेचक रामलखन यादव ने धारा 460 भादवि में जिला बरेली जेल से वारण्ट बी में तलब कर जेल भेजा था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ लाईसेंस बन्दूक चोरी करते समय सरदार इंदर सिंह की हत्या कर दी थी जिसमे अभियुक्त दवारा अपना नाम पता फूलचन्द उर्फ कल्लू पुत्र पाती राम निवासी ऊँचार्गाव, थाना- शीशगढ़, जिला- बरेली बताया था। उसने पुलिस व न्यायालय से बचने के लिये झूठा नाम पता बताया था। उसका वास्तविक नाम कल्लू उर्फ कल्याण राम उर्फ फूल चन्द्र पुत्र नन्द राम निवासी उच्चा गाँव रुस्तमनगर थाना शीशगढ़ जिला बरेली था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली रुद्रपुर में उसके खिलाफ जुबानी मुकदमा धारा 176/177/196/417/419 के तहत पंजीकृत कराया था। जिसकी विवेचना एसएसआई कमाल हसन के सुपुर्द की गयी। मामले में गठित की गयी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 467/468 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल धीरेन्द्र कुमार,एसएसआई कमाल हसन, एसएसआई के0सी0 आर्या , उपनिरीक्षक मोहन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल ललित मोहन, महिला कांस्टेबल ममता आर्या आदि शामिल रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी