पुलिस और गौमांस तस्कर में हुई मुठभेड़, कुख्यात तस्कर गिरफ्तार एसपी सिटी ने पुलिस टीम को दो हजार का इनाम देने की घोषणा की  

Spread the love

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस और गौमांस तस्कर के बीच मुठभेड़ की खबर समाने आती है। पुलिस ने मुटभेड़ के दौरान गौमांस तस्कर के सकुशल गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 40 किलो गोमांस, तमंचा, जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद हुआ है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने पुलिस टीम को दो हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने रुद्रपुर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कुख्यात गौमांस तस्कर मो.अहमद उर्फ कुबडा निवासी नई शहदौरा किच्छा को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया की थानाध्यक्ष पुलभट्टा व उनकी टीम को देर रात्रि में मुखबिर की सूचना मिली थी कि कुख्यात गौ मांस तस्कर उनके क्षेत्र से गौमांस लेकर सितारगंज की तरफ जा रहा है, जिसपर चौकी इंचार्ज बरा एस आई पंकज कुमार ने पुराने जिला पंचायत बैरियर बरा पर चेकिंग की तो शहदौरा की ओर से आती एक चारपहिया वाहन को रोकने पर उसमे बैठे गौ तस्कर ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने को सरेंडर होने हेतु कहा गया तो उसने फिर से पुलिस टीम फायर झोंक, पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और उक्त बदमाश को मुठभेड़ में दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश के वाहन मारुति ECCO नंबर UP2CP3575 से भी करीब 40 किलो गोमांस बरामद हुआ। अभियुक्त का नाम मोहम्मद अहमद, पुत्र समूद खान निवासी नई बस्ती दौरा धाना पुलभट्टा जनपद उधम सिंह नगर है इसकी जामा तलाशी में में 01 अदद तमंचा 12 बोर, 02 खोखा 12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। पूछताछ मे अभि मो० अहमद ने बताया कि वह गोतस्कर है तथा इससे पहले भी गो तस्करी के मामलों में जेल जा चुका हूँ। गत रात्रि आरोपी ने अपने घर के पीछे गन्ने के खेत में अपने साथी या के साथ मिलकर गोकशी की थी। उसी का मांस उत्तर प्रदेश में ले जाकर बेचने जा रहा था कि पकड़ा गया। बरामदगी के पर अभि के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR-211/2023 U/S- धारा 307/353 भादवि धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट, धारा 3/5/11 (1) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 पंजीकृत किया गया है। अभि0 को रिमांड हेतु मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। थाना पुलभट्टा द्वारा पिछले दो दिन में गौ तस्करों पर तीसरी बड़ी कार्यवाही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप