पुलिस कर्मियों ने व्यापारी से 5.30 लाख रुपये लूटे दो दरोगा और एक सिपाही को हिरासत में लिया

Spread the love

पुलिस कर्मियों ने व्यापारी से 5.30 लाख रुपये लूटे
दो दरोगा और एक सिपाही को हिरासत में लिया
पुलिस कमिश्नर ने तीनों पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

कानपुर। सचेंडी थानाक्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापारी से 5.30 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने इंस्पेक्टर से जांच कराई, जिसमें दो दरोगा और एक सिपाही की घटना में संलिप्ता पाई गई। उन्हें निलंबित कर देर शाम हिरासत में ले लिया गया है। व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी व्यापारी ने बुधवार देर रात सचेंडी थाने में तीन पांच लाख 30 हजार रुपये लूटे जाने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि वह रात आठ बजे घर जा रहे थे। दीपू चौहान ढाबे के पास तीन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और मारपीट कर नकदी ले ली। दो पुलिसकर्मी बिना वर्दी के थे, जबकि एक वर्दी में था। घटना की जानकारी कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को दी गई। उनके निर्देशन में इंस्पेक्टर को जांच दी गई।पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि जांच में तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। उनकी पहचान पश्चिमी जोन मुख्यालय में तैनात एसआई सतीश कुमार, सचेंडी थाने के एसआई रोहित सिंह और हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे के रूप में हुई। तीनों को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि विभागीय कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी वेस्ट के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मियों ने पूछताछ में बताया कि मुखबिर ने उन्हें व्यापारी द्वारा जुए में रकम जीतकर आने की बात बताई थी, जिस पर घेराबंदी करके उसे दबोचा गया। पुलिसकर्मियों ने अगर जुए की रकम पकड़ी थी तो उन्हें व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। अधिकारियों को घटना की जानकारी देनी चाहिए थी। इंस्पेक्टर को भी नहीं बताया गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी