पुलिस ने अफीम तस्करी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बाजपुर। नशे पर अंकुश लगाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशे के सौदागर ग्राम केसुनगली स्वार रामपुर यूपी निवासी एक व्यक्ति से 1 किलो 4 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने नशे के सौदागर की कार व अफीम को कब्जे में ले लिया है साथ ही इस पर एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा करते हुए उसको न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
अफीम तस्करी की घटना का खुलासा करते हुए काशीपुर के एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले में नशे के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर नशे के सौदागरों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। बताया कि पुलिस की टीम बीती रात 28.06.2023 को बेरिया रोड स्थित पनचक्की के पास वाहन चेकिंग कर रही थे। इसी दौरान सामने से एक ऑल्टो कार आती दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने इस कार को रुकवाया तथा चेकिंग के दौरान कार में सवार नगेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी केसुनगली स्वार रामपुर यूपी के पास 1 किलो 4 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में नगेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया  कि वह इस अफीम को रामपुर से खरीदकर बाजपुर में बेचने के लिये लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस लगातार नशे के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। अभियुक्त नगेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी केसुनगली थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष को आज दिनांक 29.06.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। टीम में  एसएसआई गोविंद सिंह मेहता, एसआई देवेंद्र राजपूत, एसआई प्रकाश चंद्र, जगदीश कोठियाल, मोहन खाती, गिरजा शंकर मौजूद रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी