पुलिस ने अल्टो कार में पकडा अवैध शराब का जखीरा, सैकड़ों लीटर शराब बरामद

किच्छा । थाना पुलभट्टा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के दौरान एक अल्टो कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
थाना पुल भट्टा प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एक अल्टो कार नंबर UA06E 3695 में सवार दो लोग पुलिस टीम को देख कर कार छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को चेक किया गया तो गाड़ी के पीछे सीट में चार प्लास्टिक के कट्टे में 305 पाउच कच्ची शराब व तीन रबर ट्यूब में लगभग 300 लीटर शराब कुल 605 ली0 अवैध शराब बरामद हुई। अल्टो कार से फरार हुए दो व्यक्तियों की शिनाख्त चंदू सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी टिब्बा बसगर शक्ति फार्म थाना सितारगंज व सोनू सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी टिब्बा बसगर शक्ति फार्म थाना सितारगंज के रूप में हुई। जानकारी मिली कि सितारगंज के निकट के गांव से पुलभट्टा के गुरुदेव सिंह  व उसके आस पास के लोगों के  यहां काफी समय से अवैध शराब की सप्लाई  कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों फरार शराब तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुल भट्टा प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में आबकारी अधिनियम के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट,उ0नि0 दीपा अधिकारी , अ0उ0नि0 सुरेश पसबोला,हे0का0 फिरोज खान,हे0का0 धरमवीर सिंह,का0 ललित चौधरी,का0 महेन्द्र सिंह,का0 चारू पन्त,का0 दीपक बिष्ट आदि थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान