समस्याओं की अनदेखी के खिलाफ फूटा गुस्सा

रूद्रपुर । वार्ड नंबर एक में स्थित विभिन्न कालोनियों में सड़क और नाली निर्माण नहीं होने से परेशान महिलाओं ने कलेक्टेªट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने वार्ड के पार्षद के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली।

विरोध प्रदर्शन करने पहुंची महिलाओं ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि वार्ड में सड़क और नाली निर्माण नहीं होने से भारी जलभराव हो रहा है जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कालोनियों में गंदगी का अम्बार है। जिससे बिमारियां फैलने की आशंका है। महिलाओं ने कहा कि वार्ड के पार्षद ने वार्ड में कोई काम नहीं करवाया है। 5 साल पूरे होने को हैं लेकिन कॉलोनियों में सड़क, नाली लाइट का कोई प्रबंध नहीं है। बारिश के चलते इन दिनों हालात बदतर हो चुके हैं। खस्ताहाल सड़कों पर आने जाने वाले लोग घायल होते रहते हैं। कई जगहों पर तो इतना पानी है कि कोई बड़ी दुर्घटना हो हो सकती है। समस्याओं को लेकर पार्षद का रवैया एकदम उदासीन है जब भी किसी भी समस्या के लिए उनको फोन किया जाता है तो वह फोन नहीं उठाते हैं और ना ही वह कभी किसी कॉलोनी का जायजा लेने आए हैं। महिलाओं ने जिला प्रशासन से समस्याओं के निराकरण की मांग की। प्रदर्शन में रेखा देवी, लता जोशी, रीता जोशी, रीमा देवी, उर्मिला, हरदेई, चंपा देवी, सीमा, चौना देवी, प्रीति व गुîóी आदि शामिल थी
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान