पुलिस ने इधर-उधर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई

Spread the love

रुद्रपुर । बाजार और सड़क किनारे वाहने खडे कर  यातायात व्यवस्था में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। रविवार को पुलिस ने मेन बाजार स्थित वीर हकीकत राय मार्ग समेत अन्य जगह सड़क किनारे खड़े जाम का कारण बनने वाले वाहनों के चालान भी काटे। इस दौरान यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया।
बता दें कि मेन बाजार में शाम के समय काफी भीड़भाड़ हो जाती है। बाजार आने वाले लोग अक्सर यहां वहां वाहन पार्क कर चले जाते हैं, जिससे बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी मेन बाजार स्थित वीर हकीकत राय मार्ग से निकलने वाले लोगों को होगी हैं। यहां लोग अपने सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े कर बाजार चले जाते हैं। सड़क के दोनों ओर वाहन खडे रहने के कारण यहां हमेशा जाम लगा रहता है। ऊपर से सड़कों पर अतिक्रमण वाहनों की रफ्रतार रोक देती है।  ऐसी ही स्थिति गांधी पार्क मार्ग की भी रहती है। एसएसपी के निर्देश पर जनता को जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस और संबंधित चौकी की पुलिस ने अलग-अलग टीमे बनाकर कमान संभाली और फिर धड़ाधड़ चालान काटने शुरू कर दिए। पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि अगर सड़क पर बेतरकीब वाहन खड़े किए तो उन्हें जब्त किया जाएगा। वहीं लोगों से अपील की कि वह अपने वाहनों को पार्किंग में ही खड़े करें। इस दौरान वाहनों को  यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया। वहीं, चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों पर तीन सवारियां नहीं बिठाने, नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित