पुलिस ने एक अवैध तमंचे व एक चाकू के साथ दो आरोपियों

किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने एक अवैध तमंचे व एक चाकू के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बीते सोमवार पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे दो आरोपी आपराधिक घटना की फिराक में शंकर फार्म कट के पास खड़े है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद किया। आरोपियों ने अपना नाम सरताज उर्फ बौरा पुत्र मो. हनीफ उर्फ रंगीला निवासी  इन्द्रानगर सिरौली कला वार्ड 20 थाना पुलभट्टा और नासिर पुत्र बाबू निवासी ग्राम भूड़ा भोजीपुरा बरेली हाल निवासी  इन्द्रानगर सिरौली कला वार्ड 20 थाना पुलभट्टा बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी सरताज ने बताया कि वह प्रतिबंधित मांस के व्यापार के आरोप में बहेडी थाने से कई बार जेल जा चुका है। बहेडी पुलिस उनके पीछे लगी है। इसलिए वह लोग सिरौली कला में रहकर प्रतिबंधित मांस का कारोबार कर रहे है। वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा व चाकू रखते है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा