पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे 

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एएनटीएफ व दिनेशपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को 1.020 किलो अवैध अफीम ले जाते गिरफ्तार कर लिया।  मामले का खुलासा करते हुए सीओ निहारिका तोमर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी एएनटीएफ व थानाध्यक्ष दिनेशपुर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना दिनेशपुर पुलिस एवं ए एन टी एफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए गत रात्रि चेकिंग के दौरान जाफरपुर रोड पर अंग्रेजी शराब के ठेके के पास बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पता अमरजीत सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह व जुझार सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासीगण वार्ड नं0 3 थाना दिनेशपुर बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 01 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दिनों की गिरफ्तार कर मोटर साईकिल संख्या यूके 06 ए एक्स 3715 को सीज कर दिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि उक्त अफीम बदायूं के रहने वाले व्यक्ति से खरीद कर लाए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजेश पाण्डेय प्रभारी एएनटीएफ, अनिल जोशी थानाध्यक्ष थाना दिनेशपुर, उ0नि0 मनोज कुमार, अ0उ0नि0 दरबान सिंह, हेड का0 भुवन पांडेय एसओजी, कानि0 विनोद खत्री, संतोष रावत शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद