पुलिस ने किया अटरिया मेले में चाकू से हमले का खुलासा पांच नाबालिगों द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम 

Spread the love
रुद्रपुर। अटरिया मंदिर मेला के दौरान दो मई रात्रि करीब 10:30 बजे अटरिया मंदिर मेला देखने गए युवक पर चाकुओं व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसके साथ मारपीट कर धारदार हथियार से पेट में वार कर दिया जिसको इलाज हेतु जिला अस्पताल रुद्रपुर ले गये उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया है, वादिनी कमला देवी की तहरीर के आधार पर थाना पंतनगर में FIR NO-78/2024 धारा 147/148/149/324/307 IPC बनाम अज्ञात में पंजीकृत होकर विवेचना चौकी प्रभारी सिडकुल  प्रदीप कुमार कोहली के सुपुर्द की गई।
घटनास्थल पर जाकर घटना से सम्बंधित लगभग 10-12 से अधिक CCTV फुटेज का अवलोकन व संदिग्धों से पूछताछ की गई। उच्च अधिकारीगण द्वारा दिए गए दिशा निर्देशो के पालन में थाना पंतनगर के विवेचक द्वारा लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर पांच नाबालिगों द्वारा घटना को अंजाम देना प्रकाश में आया। दिनांक 04-05-2024 को मुखबिर खास ने सूचना दी कि तथा वो सभी लडके अभी फाजलपुर महरौला में मैदान में बैठे है जल्दी करोगे तो पकड़ लोगे। थाने में नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उ0नि0 प्रियंका टम्टा की मौजूदगी में फाजलपुर मैदान में बैठे पांचो विधि विवादित किशोर माफी मांगते हुए कहने लगे की उनसे गलती हो गई और उन्हें माफ कर दे मेले में उनका युवक से झगडा हो गया था तो उन्होंने उसे चाकू मार दिया था। पांचो विधि विवादित किशोरो को बाल कल्याण पुलिस अधिकारी द्वारा मौके पर ही जुर्म धारा 147, 148, 149,324,307 भादवि से अवगत कराते हुए समय संरक्षण में लिया गया। चिकित्सकों के बयान के आधार पर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। विधि विवादित किशोर की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी