संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत  मृतका के परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

रुद्रपुर। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।  पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार दिनेशपुर वार्ड 5 निवासी 21 वर्षीय ज्योति पत्नी अभिषेक की गत सायं तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि अभिषेक नशा का आदी है। उसने ज्योति के नाम से महिला समूह के मध्ये बैंक से 6 लाख रुपये का लोन लिया था। लेकिन किस्त जमा नहीं कर रहा था। जिसको लेकर दोनों का अक्सर झगड़ा होता था। उनका आरोप था कि बीमार होने पर भी ज्योति का इलाज नहीं करवाता था और नशे में पैसा खर्च करता था। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ज्योति की अभिषेक ने ही हत्या की है। इधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जायेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद