पुलिस ने किया हत्या के मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार    आपसी मनमुटाव में साथियों ने की थी विशाल की हत्या घटना में प्रयुक्त आलानकब,एक डंडा तथा मोटर साइकिल बरामद  

Spread the love
गदरपुर। पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसपी क्राईम चन्द्रशेखर गोडके ने तीन दिन पूर्व जसपाल उर्फ विशाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि चार फरवरी को धर्मेन्द्र सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम कौशलपुर थाना गदरपुर द्वारा थाना गदरपुर में तहरीर दी गई। जिसमें कहा गया कि तीन फरवरी को डीजे का कार्य करने वाले उसके भाई जसपाल उर्फ विशाल को उसके साथ कार्य करने वाले रोहित, मोहित द्वारा हत्या कर दी गयी है। जिसके आधार पर थाना में मामले को दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।

एसएसपी के निर्देश पर थाना गदरपुर पुलिस तथा एसओजी को मिलाकर चार अलग-अलग टीमें गठित की गयी। एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह और सीओ बाजपुर अनुषा बडोला के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्तों की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने गत दिवस मुखबिर की सूचना पर एनडीआरएफ कैम्प के पास दो संदिग्ध व्यक्तियो को पकड़ लिया। जिन्होने अपना नाम पता रोहित पुत्र धरम सिंह निवासी लगडाभोज, थाना-गदरपुर व दूसरे ने मोहित पुत्र रामपाल सिंह निवासी लगडाभोज, थाना-गदरपुर बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो मोबाइल व 250 रुपये बरामद हुये। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उन्होंने ने ही विशाल की हत्या की। उन्होंने बताया कि मृतक विशाल उसकी साली पर गलत नियत रखता था तथा लम्बे समय से डीजे में हिस्सेदारी के पैसे की मांग कर रहा था जिस कारण हमारी आपस में मनमुटाव चल रहा था। बेरिया दौलत में एक पार्टी में डीजे का काम पूरा कर हम पर वापस आये तो विशाल ने हिस्सेदारी के पैसे मांगने शुरू कर दिये जिस पर उससे तीखी बहस व हाथापाई हो गयी। पूछताछ में रोहित ने बताया कि उसने मृतक विशाल के पैर तथा सिर में डण्डे से कई वार किये जिसमे मोहित ने भी उसका सहयोग किया। घटना को सड़क दुर्घटना दिखाये जाने के लिये मोटर साईकिल में ले जाकर दिनेशपुर अण्डर पास की सर्विस रोड पर उतारकर हाईव से नीचे लुड़का कर हम दोनों घर आ गये। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक विशाल के जूते तथा घटना में प्रयुक्त आलानकब,एक डंडा तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को बरामद किया है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में गदरपुर थाने और एसओजी टीम शामिल थे जिसमें थानाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी,एसआई पूरन सिंह तोमर, पवन जोशी,भूपेन्द्र सिंह,गणेश दत्त भट्ट ,बसन्त प्रसाद,मुकेश मिश्रा,मनोज धोनी,कुसुम रावत, का.इरशाद उल्ला, बलवंत सिंह, दर्शन सिंह,कैलाश मनराल, गोरखनाथ, विमल टम्टा,दीपक जोशी,दीपक कठैत भुपेन्द्र, नीरज भोज, शोभा मनवाल,  कृष्णा, पार्वती गोस्वामी, ज्योति कपकोटी ,शिवराज सिंह मेहरा आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी