पुलिस ने चोरी की दो बाइक सहित चोर दबोचे

Spread the love

सितारगंज। पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार बीती पांच जुलाई को नवाब कुरैशी पुत्र अहमद कुरैशी निवासी वार्ड नंबर चार, इस्लाम नगर सितारगंज ने पुलिस को तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने वादी की मोटरसाइकिल यूके 06 एवी / 0998 को चोरी कर ली है।

पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। साथ ही 20 अगस्त को दीपक मित्रा पुत्र नारायण मित्रा निवासी राजनगर रतन फार्म नंबर तीन, शक्तिफार्म ने भी पुलिस को तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल यूके 06 एआर / 1503 को चोरी कर ली है। उसमे भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। उक्त चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, क्षेत्राधिकारी सितारगंज के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीमें गठित की गयी । गठित टीम ने दौराने वाहन चौकिंग आरके ढाबा के पास से अभियुक्तगण संदीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह व सतेन्द्र सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासीगण ग्राम सरकड़ा थाना सितारगंज को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दोनों बाइकें बरामद की गई। उन्हें गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक इन्दर सिंह ढैला, कांस्टेबल भुवन आर्या, तरूण चौधरी व गिरीश चन्द्र शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप