पुलिस ने जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

 

, रुद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बैंक, ज्वैलरी शॉप, एटीएम, पेट्रोल पम्प व संदिग्ध वाहनों को चेक किया।
शनिवार को पुलिस ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सभी सीओ व थाना प्रभारियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। जिसके चलते पुलिस ने जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के बैंकों, ज्वैलरी शॉप, एटीएम एवं पेट्रोल पम्प व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। साथ ही बैंक मैनेजर, कर्मचारियों एटीएम के सुरक्षा गार्डो को संदिग्धों के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए निर्देशित किया। साथ ही संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे भी दुरूस्त करने की हिदायत दी। वही उन्होंनें एटीएम में एक बार में एक ही व्यक्ति को प्रवेश दिये जाने के निर्देश दिये। पुलिस ने इस अभियान के तहत जिलेभर में 190 बैंक व 183 ज्वैलरी शॉप में चेकिंग की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद