किच्छा। कोतवाली पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। पुलिस स्मैक सप्लायर की जानकारी जुटा रही है।
नवांगतुक प्रभारी निरीक्षक बसन्ती आर्या ने बताया कि पुलिस टीम उनके नेतृत्व में नशा विरोधी अभियान चलाए हुए थी कि ग्राम आजाद नगर में हैप्पी कॉलोनी तिराहे के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शिव कुमार ठाकुर उर्फ सिक्की पुत्र ऋषिपाल सिंह ठाकुर निवासी राधास्वामी सत्संग के पास आजाद नगर किच्छा जनपद उधम सिंह नगर बताया तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से 12.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जबकि उसके साथी ऋषभ अग्रवाल पुत्र अजय कुमार अग्रवाल निवासी वार्ड नम्बर 3 किशनपुर किच्छा जनपद उधम सिंह नगर के कब्जे से 9.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में स्मैक तस्करों ने जानकारी दी कि बरामद स्मैक कसाई मोहल्ला किच्छा निवासी हाफिज जी से खरीदी है। स्मैक तस्करों की जानकारी के आधार पर पुलिस कसाई मोहल्ला निवासी हाफिज जी की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए स्मैक सहित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है।
नवांगतुक कोतवाल बसन्ती आर्या ने बताया कि नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार संघन अभियान चलाए हुए है। नशा तस्करों की चैन तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिरों के अलावा सभ्य एवं जागरूक लोगों का सहयोग लिया जा रहा है ताकि प्रदेश को नशा मुक्त बनाया जा सके। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती बसंती आर्या ,वरिष्ठ उ0नि0 विनोद फर्त्याल, उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट प्रभारी पुलिस चौकी दरऊ,कांस्टेबल देवराज सिंह ,कांस्टेबल उमेश सिंह,कांस्टेबल कुलदीप सिंह आदि।




