पुलिस ने बरामद किया अवैध हथियारों का जखीरा एक गिरफ्तार, दो आरोपियों की तलाश
एसएसपी ने की पुलिस टीम हेतु की 2,500 के इनाम की घोषणा
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी सी के निर्देशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गदरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। अभी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम हेतु 2,500 रुपए के इनाम की घोषणा की है।
गदरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का गुप्त सत्यापन किया। सूचना सत्य होने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तीन टीमें बनाकर शातिर अभियुक्त के विरुद्ध कल ग्राम आर्यनगर में खेत के किनारे जंगल के पास पाखड़ के पेड़ो के नीचे अवैध असलहा बना रहे अभियुक्त मेहर सिंह पुत्र स्व0 जीवन सिंह निवासी गुलाब का मझरा, थाना केलाखेडा,जनपद ऊधम सिह नगर को पकड़ लिया। इसके पास से अवैध रूप निर्मित भारी मात्रा में अवैध हथियार को बनाने के उपकरण बरामद किये गये। मौके से पकड़ा गया अभियुक्त मेहर सिंह शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है। जिसकी अच्छी खासी आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त से उक्त अवैध कार्य के बारे में सख्ती से पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने बताया कि वह, उसका पुत्र महेन्द्र तथा उसकी बुआ का लडका दर्शन सिंह पुत्र इन्द्र सिह मिलकर अवैध असलहा बनाने का काम करते हैं। दर्शन सिंह इन असलहा को बनाने मे इसका पार्टनर है। महेन्द्र सिंह हमारे द्वारा निर्माणाधीन अवैध तमंचों/देशी बंदूकों को बनाकर ग्राहकों को बेचता है। हम लोग असलाह बनाकर रामपुर, रुद्रपुर , किच्छा , हल्द्वानी, बाजपुर , कालाढूंगी आदि स्थानों में 5-5 हजार रुपये प्रति तमंचे से हिसाब से बेचते हैं। महेन्द्र सिंह व दर्शन सिंह के बारे में पूछने पर यह नहीं बता सका कि इस समय वह कहाँ है? चूंकि अभियुक्त मेहर सिंह उपरोक्त से अवैध तमंचे, बन्दूके, तथा असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुई है अतः अभियुक्त को इसके जुर्म अन्तर्गत धारा-3/5/25/27 शस्त्र अधिनियम से अवगत कराते हुए कल पुलिस ने गिरफ्तार कर माल को कब्जे पुलिस लिया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर पर FIR NO-304/2023 U/S 3/5/25/27 ARM ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । पुलिस ने कुल 11 असलाह, कारतूस तथा असलाह बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने 4 तंमचे 315 बोर, 04 तंमचे 12 बोर, 01 देशी रिवाल्वर .32 बोर, 02 देशी बन्दूक 12 बोर, 08 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 04 अदद 12 बोर के जिन्दा कारतूस कब्जे में लिए हैं । पुलिस टीम में भुवन चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष, थाना गदरपुर, उप निरीक्षक ओमप्रकाश, भूपेन्द्र सिह रंसवाल, राकेश कठायत, -कानि0 जीवन फुलेरा, गोरखनाथ, इरशाद उल्ला, कैलाश मनराल, बलवंत सिंह, दर्शन सिंह, कुन्दन सिह, प्रकाश टम्टा है।