फर्जी वीजा बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को पूर्व मंत्री व किच्छा के विधायक बेहड़ कोतवाल से मिले   टूरिस्ट वीजा के नाम पर विदेश भेजने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों हड़पे   

रूद्रपुर। टूरिस्ट वीजा के नाम पर विदेश भेजने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये  हड़पने वाले कबूतरबाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किच्छा के विधायक व पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के साथ एक शिष्टमंडल ने कोतवाल विक्रम राठौड़ से मुलाकात कर उन्हें तहरीर सौंपी।

 सोहन सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम-नजीमाबाद ने बताया कि उसका पुत्र कुलदीप सिंह स्टडी वीजा पर वर्तमान में लन्दन रह रहा था। उसने टूरिस्ट वीजा पर कनाडा जाने को कहा। जिसके लिए उसने रूद्रपुर स्थित एक प्रतिष्ठान से सम्पर्क किया। जहां उसके पुत्र को लंदन से कनाडा भेजे जाने हेतु उकसाया गया। जिस पर उसने उसी दिन 50 हजार रुपए नकद दे दिये तथा उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि शेष रुपये आठ लाख वीजा आने पर देने होंगे। सोहन का कहना था कि 16 सितंबर को उसके पुत्र का वीजा ऑनलाइन आने की बात कहकर उससे आठ लाख रुपये ले लिये। रुपये का इंतजाम उसने ऋण लेकर व अपना प्लाट बेचकर किया। 27 अक्तूबर को उसे बताया गया कि पासपोर्ट प्रिंट हो चुका है तथा एयर टिकट की बुकिंग करा लो। पुत्र जब लंदन में कनाडा जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा तथा एयरपोर्ट के अधिकारियों को वीजा प्रस्तुत किया तो उनके द्वारा यह अवगत कराया गया कि वह वीजा फर्जी था। जिस कारण लंदन एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा पुत्र को कनाडा जाने की अनुमति नहीं दी तथा पुत्र को बमुश्किल कानूनी पचड़े से गुजरते हुए वापस जाना पड़ा। उससे धोखाधड़ी कर 8,50,000 रूपये हडप लिए। रुपये वापस मांगने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल विक्रम राठौड़ ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इस दौरान पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, मक्खन सिंह, सोहन सिंह व मानक सिंह, भजन सिंह, अशोक चुघ, मोहन सिंह, गगनदीप सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद