पुलिस ने बिंदूखेड़ा में पकड़ा अवैध शराब का जखीरा दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण कब्जे किए 

रूद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिंदूखेड़ा में औचक दबिश देकर भट्टी में अवैध शराब बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर मौके पर शराब भट्टी तथा हजारों लीटर लाहन नष्ट कर भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण कब्जे में ले लिए। पकड़े गये दोनों लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार उ.नि. मुकेश मिश्रा, कानि. रघुनाथ, जागन सिंह व दिनेश के साथ गश्त करते एमिनीटी पब्लिक स्कूल के पास मोड पर पहुचे तो मुखबिर की सूचना पर ग्राम रायपुर मे डिमरी नदी किनारे गये। जहां शराब की भट्टðी चल रही थी। एक व्यक्ति शराब बनाता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। जिस पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता हरजिन्द्र पुत्र विकास प्रसाद निवासी ग्राम रायपुर बताया। पुलिस ने मौके से रबड टयूब मे भरी लगभग 70 लीटर कच्ची शराब, व शराब बनाने के उपकरणों को अपने कब्जे में लेकर शराब भट्टी तथा लाहन को नष्ट कर दिया। हरजिंदर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुरेन्द्र भी शराब की भट्टðी लगाकर शराब निकाल रहा है । जिस पर पुलिस टीम ने आगे जाकर भट्टी पर अवैध शराब बना रहे सुरेन्द्र प्रसाद पुत्र विकास प्रसाद निवासी ग्राम रायपुर को भी गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने मौके से रबड टयूब मे भरी लगभग 70 लीटर कच्ची शराब, व शराब बनाने के उपकरणों को अपने कब्जे में लेकर शराब भट्टी तथा हजारों लीटर लाहन को नष्ट कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी