पुलिस ने  533 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे अभिक्तों से दो मोटरसाइकिल भी की गई है जब्त  

किच्छा। थाना पुलभट्टा पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के तहत 533 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभिक्तों से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलभट्ट पुलिस द्वारा देर रात की गई सघन चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल में सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल सवार भागने लगे। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दो मोटरसाइकिल सवारों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य भागने में सफल रहा।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बृजेश पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम बेथम नौगांव थाना शाही जिला बरेली से चेकिंग के दौरान 280 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है जो कि मोटरसाइकिल संख्या यूपी 25 डीवी 6223 से स्मैक ले जाने का काम कर रहा था। जबकि दूसरा अभियुक्त अलम पुत्र राजा रहीम निवासी खरसैनी थाना शाही जिला बरेली से 253 ग्राम स्मैक बरामद की गई तथा इस अभियुक्त से मोटरसाइकिल यूपी 25 एक्स 2422 बरामद की गई है जबकि तीसरा अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र जगतपाल निवासी ग्राम बलिया धानेरा थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर  अभियुक्त  को जेल भेज दिया है जबकि फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है। पुलभट्टा पुलिस इंचार्ज कमलेश भट्ट  ने बताया कि उत्तराखंड में नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी तथा नशे के कार्य में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी