पुलिस व एसओजी टीम ने एक किलो चरस के साथ तस्कर दबोचा एसएसपी ने की पुलिस टीम हेतु 2,500 रुपये के इनाम की घोषणा   

रुद्रपुर। टैक्सी की आड़ में चरस तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अन्तर्गत ऊधम सिह नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में 01 किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार किया गया है। चरस की कीमत पांच लाख रुपए आंकी गई है। चरस तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार बरामद की गई। एसएसपी द्वारा पुलिस टीम हेतु 2,500 रुपये  के इनाम की घोषणा की गई है।

खुलासा करते हुए एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोड़के ने बताया कि थाना प्रभारी भारत सिंह व एसओजी प्रभारी संजय पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र रिंगवाल तथा उपनिरीक्षक ललित चौधरी साथी पुलिस कर्मियों हेड कांस्टेबल भुवन पाण्डेय, कांस्टेबल राजेन्द्र कश्यप, संतोष रावत, पंकज सजवान आगामी लोकसभा चुनावों के परिप्रेक्ष में अवैध शराब, नकदी, शस्त्र आदि के परिवहन की धरपकड़ हेतु चौकी आवास विकास से अटरिया पुलिया पर आने जाने वाले वाहनों को रुकवाकर चैकिंग करने लगे कि दौरान एक काले रंग की कार संख्या यूके 04 एजी 5465 अटरिया रोड की तरफ से आती दिखाई दी । जिसे रुकने का ईशारा किया तो तो कार चालक वापस भागनेे का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर कार चालक ने अपना नाम पता अक्षय प्रसाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम मजूली पोस्ट पहाड़पानी जिला नैनीताल बताया। तलाशी लेने पर कार की डेस बोर्ड की दराज से पन्नी के अन्दर अवैध चरस बरामद हुई। उसने पुलिस को बताया कि उसके पापा नहीं है घर में कोई कमाने वाला नहीं है इसलिए वह वाहन से गाँव से चरस लाकर तस्करी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। चरस लाकर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चलते फिरते नशेडियो को बेचता है। वजन लेने पर बरामद चरस का शुद्ध वजन 1.002 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद चरस व कार कब्जे में लेकर नशा तस्कर अक्षय कुमार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। खुलासे के दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अनामिका तोमर भी मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद