पुलिस व एसओजी ने दबोचे नशे के सौदागर
रुद्रपुर/काशीपुर। आईटीआई पुलिस और एसओजी ने चैकिंग के दौरान बुलेरो कार में गांजा लेकर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही तस्करों से तमंचा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना आईटीआई पुलिस और एसओजी टीम क्षेत्र में चैकिंग कर रही। इसी बीच पुलिस हिम्मतपुर ग्राम क्षेत्र में पहुंची। पुलिस ने एक बिना नंबर की बुलेनो कार को रोका तो उसमें सवार तीन लोगों में से एक मौका देख फरार हो गया। दो लोगों को पकड़ लिया। एसपी काशीपुर अभय कुमार ने बताया कि वाहन से 1-816 किलो गांजा और तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े के आरोपियों ने अपने नाम प्रकाश चन्द्र पोखरियाल पुत्र स्व. उमानन्द पोखरियाल निवासी ग्राम अमेता भोन डांडा थाना मोलेखाल जिला अल्मोड़ा और कृपाल सिंह निवासी हिम्मतपुर, थाना आईटीआई बताया। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी का नाम राजू निवासी शंकरपुरी, थाना आईटीआई है। एसपी काशीपुर ने बताया कि पूछताछ में उनके एक साथी संदीप सिंह का नाम भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई। फरार और प्रकाश में आये व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है।




