नगालैंड और त्रिपुरा में खिला कमल, मेघालय में फंसा पेंच!

Spread the love
नगालैंड और त्रिपुरा में खिला कमल, मेघालय में फंसा पेंच!
जनता का विश्वास और आशीर्वाद हमारी त्रिमूर्ति के साथ है और यही स्पष्ट रूप से चुनाव के नतीजों में दिख रहा है: ज्योतिरादित्य सिंधिया
नई दिल्ली। मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड की सत्ता पर अगले पांच साल कौन राज करेगा, इसकी तस्वीर लगभग साफ हो गई है। नगालैंड में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि त्रिपुरा में भी भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिख रहे हैं। यहां किसी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।
नगालैंड में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई (आठवले) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। अगरतला में मुख्यमंत्री माणिक साहा के आवास पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं, क्योंकि भाजपा 60 में से 33 सीटों पर आगे चल रही है। त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा फिर 31 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य शुरुआती रुझानों में बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में 493 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन 14 सीटों पर आगे चल रहा है। लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन 6 सीटों पर आगे है। टिपरा मोथा पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है । मेघालय में टीएमसी चौंकाने वाला प्रदर्शन करती दिख रही है। टीएमसी 12 सीटों पर आगे चल रही है। मेघालय के रुझानों में एनपीपी बहुमत से दूर हो गई है। एनपीपी अभी 25 सीटों पर आगे चल रही है। मेघालय के रुझानों में एनपीपी को बहुमत मिल गया है। एनपीपी 31 सीटों पर आगे चल रही है। नगालैंड में सभी 60 सीटों के रुझान आए। बीजेपी गठबंधन 36 सीट, एनपीएफ 9, कांग्रेस दो और अन्य 13 सीटों पर आगे।
नगालैंड में बीजेपी गठबंधन अब 36 सीटों पर आगे चल रहा है। एनपीएफ सात सीटों पर आगे है। कांग्रेस दो, जबकि अन्य 13 सीटों पर आगे है। मेघालय के रुझानों में एनपीपी 22, बीजेपी 10, कांग्रेस 6 और अन्य 11 सीटों पर आगे है। नगालैंड के रुझानों में भी भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा गठबंधन 34 सीटों पर आगे है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन बहुमत की ओर है। भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे है। मेघालय के रुझानों में कांग्रेस का खाता खुला है। कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। नगालैंड के रुझानों में भाजपा गठबंधन को बढ़त मिल रही है। भाजपा गठबंधन अभी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर है। रुझानों में भाजपा को 26 सीटों पर आगे है। त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा को 31 सीटें मिलती दिख रही है। टिपरा मोथा पार्टी दूसरे नंबर पर हो सकती है।
मेघालय के रुझानों में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिख रही है। रुझानों में एनपीपी को सात सीटें मिली हैं।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप