प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में किया गया गुरमति समागम आयोजित  

रुद्रपुर । श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गोल मार्केट में गुरमति समागम आयोजित किया गया। जिसमें कविशरों, कथावाचकों, रागी जत्थों व डांढ़ी जत्थों द्वारा गुरू की महिमा का गुणगान कर सभी से गुरू के बताये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

गुरूद्वारे में आज हजारों की संख्या में संगत ने श्री गुरूग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। गुरमति समागम में कीर्तनी जत्था दिल्ली भाई साहिज दीप सिंह, कथावाचक श्री दरबार साहिब भाई हरप्रीत सिंह, ढ़ाडी जत्था पंजाब के ज्ञानी प्रेम सिंह जी पदम, रागी जत्था रूद्रपुर भाई पवनदीप सिंह, रागी जत्था बिलासपुर उभाई खजान सिंह, हजूरी हेड ग्रन्थी ज्ञानी रेशम सिंह तथा हजूरी रागी जत्था भाई गुरजीत सिंह ने गुरू की महिमा का गुणगान किया। गुरूद्वारे में अटूट लंगर भी बरताया गया। आज सायं 5.30 बजे से रात्रि 12 बजे तक गुरमति समागम आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान जसपाल सिंह भट्टी, सेकेट्री मनजीत सिंह मक्कड़, मीत प्रधान सतनाम सिंह हुंडल, प्रीतम सिंह चावला, मीत सेेकेट्री परविन्दर सिंह पम्मा, मेडिकल इंचार्ज गुरमीत सिंह बठला, पूर्व प्रधान सुरमुख सिंह विर्क, कैशियर हरविन्दर सिंह, गुरूद्वारा प्रबंधक कुलवंत सिंह, किशनपाल चौधरी ,हरभजन सिह, अवतार सिंह, कृपाल सिंह, संतोख सिंह, रणजीत सिंह, हरनाम सिंह, अमरजीत सिंह, जसविन्दर सिंह, अवतार सिंह,समरपाल सिंह सहित हजारों की संख्या में संगत मौजूद थी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए   सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात, 3 युवकों पर चोरी का आरोप; पुलिस…

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

      कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। साहू के खिलाफ…

    You Missed

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

    खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

    पत्नी रेखा आर्या की शिकायत के बाद फरार गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से पकड़ा गया

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी