प्रतिबंधित दवाइयां बेचते महिला गिरफ्तार

जसपुर। कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयां को बेचते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है । महिला के पास से भारी मात्रा में ज़रूरत कोनशीली गोलियां कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर  न्यायालय में पेश किया।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद ऊधमसिहनगर मंजुना टीसी द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अभय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी जसपुर आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शुक्रवार को नशा तस्कर लीलावती पत्नी पृथ्वी सिंह निवासी मोहल्ला नत्था सिंह जसपुर को घर के बाहर पेडियो के पास मोहल्ला  से ही चाँस रिकवरी में प्रतिबंधित कैप्शूल और टैबलेट बेचते हुए गिरफ्तार  किया गया । पुलिस ने बरामद नशीली दावों के आधार पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है । आरोपी लीलावती पूर्व में थाना जसपुर से दो बार गाँजा तस्करी में ज़ेल जा चुकी है और इस महिला पर कच्ची शराब बेचने के कई मामले दर्ज है आरोपी महिला  जसपुर क्षेत्र में नशेडियों के बीच “बुआ” के नाम से प्रसिद्ध है, नशेडियों की डिमांड पर बुआ द्वारा लगभग सभी प्रकार का नशा जसपुर क्षेत्र में उपलब्ध कराया जाता है। आरोपी महिला द्वारा काफी समय से युवा लडको को प्रतिबंधित दवाईया नशा करने के लिए बेची जा रही थी । पुलिस पूछताछ में लीलावती द्वारा बताया गया कि यह दवाइयां उसको मोहल्ले की रहने वाली राजबाला पत्नी पूरण निवासी मोहल्ला नत्था सिंह थाना जसपुर ने ख़रीद कर दी थी जो ख़ुद भी मोहल्ले में नशे का कारोबार कर रही है। पुलिस ने आज आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया आरोपी महिला को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिहं, व0उ0नि0 अनिल जोशी, उ0नि0 कौशल भाकुनी, उ0नि0 जावेद मलिक, का0 अनुज वर्मा, जमशेद अली, म0का0 कविता वर्मा, का0 राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद