प्रतिबंधित दवाइयों के साथ किराना स्टोर दुकानदार गिरफ्तार

सितारगंज। पुलिस ने मैनाझुण्डी में किराना स्टोर चलाने वाले दुकानदार की कार से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की है। आरोप है कि यूपी से लाकर दवाइयां गांव के किराना स्टोर में बेचने का आरोप है।
एसएसआई विनोद फर्त्याल के अनुसार 16 मई की रात्रि में सरकड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में एसआई विक्रम धामी, बलवन्त सिंह, मनोज कुमार, विनीत कुमार वाहन चैकिंग अभियान चलाये हुए थे। तभी फूलैया से सरकड़ा की ओर जा रही कार को रोका तो चालक सकपका गया। वाहन चालक दर्शन सिंह निवासी ग्राम मैनाझुण्डी की कार में संदिग्ध दवाईयों के पैकेट मिले। दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि दवाईयो को बरेली स्थित एक दुकान से लाकर मैनाझुण्डी में अपनी परचून की दुकान में बेचता है। पुलिस को कार में प्रॉक्सीवेल के 40 पैकेट में 9600 गोलियां, स्पास्मो प्रोक्सिवन की 1416 गोलिया, अल्प्राजोलम की 6000 गोलिया बरामद हुई है। ड्रग इंसपेक्टर नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि बरामद दवाइयां प्रतिबंधित गोलिया हैं। बिना लाइसेंस के कोई दुकानदार नहीं बेच सकता है। पुलिस ने दवाइयों को जब्त कर दर्शन सिंह को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति