प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया सम्मानित

Spread the love

रुद्रपुर। जनपद उधम सिंह नगर के जु-जित्सू  खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के देवास शहर में आयोजित हुई राष्ट्रीय जु-जित्सू प्रतियोगिता में 37 स्वर्ण पदक, 33 रजत एवं 19 कांस्य पदक जीतकर जिले एवं उत्तराखंड राज्य का मान बढ़ाया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को सिंह कॉलोनी चौहान आवास पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें  उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या, मेयर रामपाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, जिला जुजित्सू संघ ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, उपाध्यक्ष सेंसेई जॉनी हिराम तिग्गा, उत्तम दत्ता सहित सभी के द्वारा सभी खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अन्य राज्यों की भांति अब उत्तराखंड राज्य की खेल नीति बनने से खिलाड़ियों का मनोबल एवं उत्साह कई गुना बढ़ गया है जिसके कारण ही आज जु-जित्सू खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड राज्य के लिए पदक प्राप्त किए। और आगे उन्होंने खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं देने का आश्वासन भी दिया। साथ ही जिला जुजित्सू संघ ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ अपने खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने हेतु उत्तराखंड खेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं खेल मंत्री रेखा आर्या के दिशा निर्देशन में खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिससे प्रेरित होकर खिलाड़ी नए नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकानाएं देते हुए कहा कि आज हमारे राज्य के बच्चे खेल की विभिन्न विधाओं में सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के खिलाड़ी आज विश्व पटल पर राज्य एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे चौहान ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि “खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब” और “पढोगे लिखोगे बनोगे नवाब” लेकिन अब यह धारणा बदल चुकी है अब “खेलोगे  कूदोगे बनोगे नवाब” और “पढोगे लिखोगे तो भी बनोगे नवाब” कहावत कही जाती है।  कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण ऋषि पाल भारती को खेल मंत्री ने विशेष बधाई देकर सम्मानित किया।
जानकारी देते हुए प्रशिक्षक ऋषि पाल भारती ने बताया कि विगत दिनों मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवरमेंट ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान एवं जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के सौजन्य से दिनांक 27 से 31 मार्च 2023 तक श्रीमंत तुकोजी राव पवार स्पोर्टस स्टेडियम देवास, मध्य प्रदेश में अयोजित हुई सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, एस्पिरेंट्स, एडल्ट्स, मास्टर्स व पैरा नेशनल जु–जित्सू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सम्पूर्ण भारत से 25 राज्यों के लगभग 2000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड राज्य की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 75 स्वर्ण पदक, 44 रजत पदक एवं 50 कांस्य पदक प्राप्त की है जबकि केवल उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने 37 स्वर्ण पदक, 33 रजत एवं 19 कांस्य पदक प्राप्त कर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी