प्रभारी मंत्री ने अन्नपूर्णा मॉडल शॉप का किया निरीक्षण

Spread the love

प्रभारी मंत्री ने अन्नपूर्णा मॉडल शॉप का किया निरीक्षण अन्नपूर्णा मॉडल शॉप की प्रशंसा मुख्यमंत्री करते हैं प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह*

बरेली माननीय मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने आज जनपद बरेली के विकासखंड बिथरी जयपुर में स्थित अन्नपूर्णा मॉडल शॉप की उचित दर की दुकान एवं जन सुविधा केन्द्र, स्मार्ट मॉडल ग्राम पंचायत भरतौल का निरीक्षण किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद में जो यह अन्नपूर्णा मॉडल शॉप बनायी गयी है इसकी प्रशंसा मुख्यमंत्री भी करते हैं और अन्य जनपदों को भी अनुकरण करने का निर्देश देते हैं। इस मॉडल शॉप से आम उपभोक्ता को काफी लाभ मिल रहा है, लोगों को एक ही छत के नीचे प्रदेश सरकार की सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मॉडल शॉप्स के माध्यम से आये दिन प्राप्त होनी वाली शिकायतों जैसे- घटतौली, भ्रष्टाचार, बेईमानी, दुकान न खुलने आदि स्वतः समाप्त हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस मॉडल शॉप के निर्माण में मुख्य विकास अधिकारी का अत्यधिक योगदान रहा है उन्हीं के सराहनीय प्रयास से आज यहां पर मॉडल शाप का निर्माण हो सका है। प्रभारी मंत्री ने उक्त के उपरांत बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन अलखनाथ और रामगंगा आवासीय योजना का भी निरीक्षण किया और विकसित टाउनशिप की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रामगंगा आवासीय योजना में बरेली वासियों को एक बेहतर आवास की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण किया जाये व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। मंत्री ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि बरेली जनपद में स्मार्ट सिटी का कार्य शीघ्र पूर्ण हो जायेगा।
निरीक्षण के समय महापौर डॉ0 उमेश गौतम, मा0 एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, मा0 विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा, मा0 विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह, कार्यदायी संस्था सहित समस्त सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप