प्रीत बिहार में स्कूल बस से हुई  बच्चे की मृत्यु पर विधायक ने परिजनों को हर सम्भव मदद के लिये आश्वस्त किया

Spread the love

रुद्रपुर। आज सुबह प्रीत बिहार क्षेत्र में स्कूल बस द्वारा एक 7 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया गया जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जिसकी सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा घटना स्थल पर पहुँचे जहां बड़ी संख्या में परिजनों के साथ लोगो के बीच मे भारी आक्रोश नजर आया ।

विधायक शिव अरोरा ने मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया ओर बोले निश्चित रूप से यह घटना बेहद पीड़ादायक है जिस प्रकार से उस मासूम की मृत्यु हुई यह परिवार के लिये न सहने वाले वाला दुख है, विधायक ने परिजनों को कहा वह हर प्रकार से उनके साथ खड़े हैं और इस घटना में स्कूल बस चालक की घोर लापरवाही नजर आयी है जिसपर मोके पर विधायक शिव अरोरा ने कोतवाल विक्रम राठौर को चालक के खिलाफ आपराधिक मामले में मुकदमा दर्ज करने को कहा  साथ ही पुलिस ने भीड़ को आक्रोशित देख बस चालक को गिरफ्तार कर लिया , वही सड़क दुर्घटना  बीमा के तहत पुलिस को रिपोर्ट तैयार करने को कहा जिससे पीड़ित परिवार को  मदद मिल सके और परिवार की सहमति के आधार पर मौके पर स्कूल स्वामी को बुलाकर आर्थिक मदद भी करवाई ओर विधायक ने परिजनों को कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आपको आर्थिक सहायता दिलवाई जायेगी। बस चालक बिना कन्डेक्टर के गाड़ी चला रहा था जिससे यह घटना घटित हुई। विधायक बोले  स्कूलों को हर कालोनी हर आंतरिक मार्गो से गुजरना होता है जिसको लेकर सावधानी बरतनी चाहिए ऐसी घटना भविष्य में बिल्कुल बर्दाश्त नही की जायेगी। विधायक शिव अरोरा ने परिवार को हर सम्भव मदद हेतु आश्वस्त किया और वह हर तरह से परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान मण्डल सीओ सिटी अनुषा बडोला, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई कमल हसन, एस आई सन्दीप शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, सुनील यादव, भीमसेन गुप्ता, जितेंद्र मौर्य, रवि दिवाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित