फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र में मामूली सी बात पर दबंगों ने तमंचे से कई राउंड फायर कर दिए। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। दबंगों ने घर में घुसकर परिजनों से भी मारपीट की। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 पुलिस के मुताबिक  रम्पुरा वार्ड नंबर 23 निवासी  दीना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की उसका सगा दो साल का भतीजा मंगलवार शाम को छत पर खेल रहा था। जिससे छोटा सा गिटी रास्ते से निकल रहे रम्पुरा निवासी सोनू कोली उर्फ सोनू खत्म की कार में गिर गया। आरोप है कि सोनू कोली उर्फ सोनू खत्म व उसका साथी कार से उतरे और सोनू कोली का छोटा भाई भी धारदार हथियार लेकर आ गया। आरोप है कि  इस दौरान  सोनू कोली उर्फ सोनू खत्म कहने लगा कि वह उस बच्चे को मारेगा जिसने गिटी मारी। आरोपियों के डर से गेट बंद किया तो उन्होंने मेन गेट तोड़ दिया। उसकी मां रामवती को धक्का मारकर गिरा दिया। आरोप है कि यही नहीं उक्त लोगों ने कई राउंड फायर किए। फायरिंग से वहां पर भगदड़ मच गई। पीड़ित ने पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू कोली उर्फ सोनू खत्म के अलावा शेखर कोली और गोलू सरदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच एसआई जय प्रकाश को दी गई है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा