फेरी की आड़ में बच्ची को अगवा करने का किया प्रयास मोहल्ले वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

रूद्रपुर। गली मोहल्लों में फेरी लगाने की आड़ में  एक व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रहीं ढाई साल की बच्ची को अपहरण के इरादे से उठा लिया। और उसका मुँह को हाथ से दबाकर मौके से भागने लगा।  चीख पुकार सुनकर आस- पास के अन्य लोग आ गये और उक्त अज्ञात व्यक्ति को पकड़ लिया।  उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ निहारिका तोमर ने बताया कि 21 मई को शीला बढोई पत्नी मंगल बढोई निवासी आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी अपने साथ राहुल पुत्र रामू, संदीप पुत्र विजय निवासीगण आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी एक व्यक्ति परवेश पुत्र इसरार निवासी प्रीत विहार कालोनी को लेकर कोतवाली आई। उसने बताया कि उसकी दोनों नाबालिग पुत्रिया घर के बाहर ही खेल रहीं थीं। तभी एक व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रहीं उसकी ढाई साल की पुत्री परी को अपहरण के इरादे से उठा लिया। और उसका मुँह को हाथ से दबाकर मौके से भागने लगा। बडी पुत्री नाबालिग की चीख पुकार सुनकर वह व आस- पास के अन्य लोग आ गये और उक्त अज्ञात व्यक्ति को पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति परवेश से पुलिस द्वारा पूछताछ की गयी तो उसने बताया गया कि वह फेरी का काम करता है व नशे का आदी है। सीओ ने आम जनता से अपील की है कि गर्मी के मौसम में रोड पर भीड भाड कम रहती है अतः अपने छोटे बच्चो को घर से बाहर अपनी निगरानी पर रखते हुए विशेष सतर्कता बरते तथा अन्जान व संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद