बन्दी रक्षको को चकमा देकर आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी हुआ फरार

Spread the love

सितारगंज। जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी फरार हो गया। खेतों में काम करते समय बन्दी रक्षको को चकमा देकर निकल भागा।
सितारगंज जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा 55 वर्षीय अभियुक्त जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर। सुबह अपनी टुकड़ी के साथ खेतों में काम करने गया। वह काम करते समय सुरक्षा में तैनात बंदी रक्षकों को चकमा देकर भाग गया है। जेल अधीक्षक अनुराग मालिक ने जानकारी दी है कि अभियुक्त ने सफेद कुर्ता पायजामा व सिर में सफेद काली चेकदार पगड़ी पहनी है। और बंदी के फरार होने पर तत्काल सम्पूर्ण सितारगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र के सभी बॉर्डर को सील करते हुए चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही निकटवर्ती बॉर्डर थानों को तथा कंट्रोल रूम को इस सूचना से अवगत कराया गया है। घटनास्थल के आसपास घना जंगल है जिस कारण बंदी जंगलों में होते हुए आसानी से फरार हो गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित