बरेली क्लब मैदान में दिखेगी पहाड़ों की संस्कृति

बरेली क्लब मैदान में दिखेगी पहाड़ों की संस्कृति

विधि-विधान से हुआ उत्तरायणी मेले का भूमि पूजन

बरेली। बरेली क्लब मैदान में पहाड़ों की संस्कृति नजर आएगी। इसके लिए आज यानि शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ मेले का शुभारंभ हो गया। मेले में हर साल की तरह उत्तराखंड की अनोखी छटा देखने को मिलेगी।

कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट और संचालन महामंत्री दिनेश चंद्र पंत ने बताया कि इस बार मेले में उत्तराखंड की पूरी झलक बरेली में कुछ दिनों के लिए नजर आएगी। इस बार 27वां उत्तरायणी मेला का आयोजन होने जा रहा है। दो साल मेला कोरोना की वजह से नहीं लग सका था। सभी स्टाल तैयार हो गए हैं। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी पूरन दानू ने बताया कि अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून, हल्द्वानी की टीमें मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी। हर साल की भांति इस बार भी लोगों को पहाड़ में बनने वाली बाल मिठाई से लेकर जरूरत का सामान यहां मिलेगा। लोगों को साल भर इस मेले का इंतजार रहता है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद