बरेली में हैवानियत तीन साल की मासूम के साथ किया रेप, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

बरेली । दरिंदे मासूम बच्चियों को भी हवस का शिकार बनाने से पीछे नहीं हट रहे। अब तीन साल की मासूम के साथ रेप का मामला बरेली जिले से सामने आया। वारदात के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पहले तो जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया है।   पूरा मामला कैंट थाना क्षेत्र का है, जहां तीन साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। लोगों के मुताबिक बच्ची को आखिरी बार अपराह्न करीब 11 बजे देखा गया था जिसके बाद वह खून से लथपथ हालत में चकरोड के पास अर्धनग्न बदहवास हालत में बरामद हुई। बच्ची से रेप करने वाले युवक को भागते हुए लोगों ने देख लिया था। जिसके बाद 21 वर्षीय आरोपी को बिथरी चैनपुर के ट्रांसपोर्ट नगर से पकड़ा गया। आरोपी युवक पीड़ित बच्ची के परिवार का परिचित है। घर में उसका अक्सर आना जाना रहता है, जिसका फायदा उठाकर वह खेलती हुई बच्ची को सुनसान जगह ले गया और फिर रेप के बाद चक रोड पर फेंक दिया।

बाहर रहता है बच्ची का पिता
बताया जा रहा है कि बच्ची का पिता बरेली से बाहर रहकर काम करता है। उसके दो बड़े भाई बहन हैं, घर में मां बच्चों का पालन पोषण करती है। आरोपी युवक व पीड़ित बच्ची दोनों एक ही समुदाय के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी